ePaper

देश की रक्षा के लिए सभी का चौकीदार बनना जरूरी : दिलीप घोष

Updated at : 01 Apr 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
देश की रक्षा के लिए सभी का चौकीदार बनना जरूरी : दिलीप घोष

खड़गपुर : देश की रक्षा के लिए हर किसी को चौकीदार बनना जरूरी है. ये बातें भाजपा की ओर से मैं भी चौकीदार अभियान के तहत मेदिनीपुर शहर में स्थित लोधा स्मृति भवन में मेदिनीपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार अौर भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. वह रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोल […]

विज्ञापन

खड़गपुर : देश की रक्षा के लिए हर किसी को चौकीदार बनना जरूरी है. ये बातें भाजपा की ओर से मैं भी चौकीदार अभियान के तहत मेदिनीपुर शहर में स्थित लोधा स्मृति भवन में मेदिनीपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार अौर भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. वह रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अौर देश के एक नंबर चौकीदार नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार नामक एक कार्यक्रम लांच किया है, जिसमें देश के 500 जगहों से प्रायः 10 करोड़ लोग सीधे चौकीदार बनकर नरेंद्र मोदी के संपर्क में अा रहे हैं.
दिलीप घोष ने कहा कि देश अौर बंगाल के सीमा,अर्थनीति, संस्कृति की रक्षा के लिए देश के एक सौ पच्चीस करोड़ जनता, जिसमें बंगाल की नौ करोड़ जनता भी शामिल है, सभी को चौकीदार बनाना होगा . वर्तमान में बंगाल सबसे असुरक्षित जगह है.
जम्मू कश्मीर में अशांति है, कुछ छोटी जगहों से अातंकवादी इलाके में प्रवेश कर जाते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल अौर बांग्लादेश की सीमा प्रायः 2225 किलोमीटर है. इसमें हजार किलोमीटर से भी ज्यादा जगहों पर कांटेदार तार नहीं है. राज्य सरकार अपने स्वार्थ अौर वोट बैंक के लिए रोहिंग्याओं को प्रवेश करने की खुली छूट दे रखी है. इस वजह से देश अौर बंगाल काफी असुरक्षित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola