ePaper

ममता ने राफेल फाइलें चोरी होने के मामले की जांच की मांग की

Updated at : 07 Mar 2019 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
ममता ने राफेल फाइलें चोरी होने के मामले की जांच की मांग की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की फाइलों की चोरी होना चिंता का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चोरी के बारे में केंद्र सरकार अपना रूख भी बताये। उन्होंने पूछा कि इस कृत्य के पीछे ‘छुपा रुस्तम’ कौन है। […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की फाइलों की चोरी होना चिंता का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चोरी के बारे में केंद्र सरकार अपना रूख भी बताये। उन्होंने पूछा कि इस कृत्य के पीछे ‘छुपा रुस्तम’ कौन है। हिंदी भाषा में किए ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने पूरे मामले को ‘तमाशा’ बताया और संकेत दिया कि इसका नतीजा लोकसभा चुनाव के बाद पता चलेगा.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश में यह क्या तमाशा चल रहा है? इसके पीछे छुपा रुस्तम कौन है? इसकी जांच होनी चाहिए।” मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, ‘‘इंतजार कीजिए जल्द ही चुनाव में फैसला होगा।” गौरतलब है कि अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल की फाइलें रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola