नेत्रहीन दंपती को किया बेघर

Updated at : 01 Jul 2014 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्रहीन दंपती को किया बेघर

कोलकाता: नेत्रहीन दंपती का सामान जब्त कर उसके कमरे में ताला लगानेके आरोप में मकान मालिक को बैरकपुर कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. आरोप है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद दमदम थाना की पुलिस राजनीतिक दबाव की वजह से दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी […]

विज्ञापन

कोलकाता: नेत्रहीन दंपती का सामान जब्त कर उसके कमरे में ताला लगानेके आरोप में मकान मालिक को बैरकपुर कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. आरोप है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद दमदम थाना की पुलिस राजनीतिक दबाव की वजह से दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है. बेघर नेत्रहीन दंपती को घर के अभाव में इधर-उधर भटकाना पड़ रहा है. यह घटना दमदम गोराबाजार के 30 नंबर आरएन गुहा रोड इलाके की है.

बताया जाता है कि नेत्रहीन राम शंकर दास 50 वर्षो से अधिक समय से 30 नंबर आरएन गुहा रोड में कनक लता घोष के मकान में किराये पर रह रहे थे. वह नरेंद्रपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में पार्ट टाइम म्यूजिक शिक्षक हैं. वह सप्ताह में तीन दिन वहां पढ़ाने के लिए जाते हैं.

डेढ़ साल पहले उन्होंने कविता सुमंतो दास के साथ शादी की है. राम शंकर ने बताया कि उनका घर मरम्मत के अभाव में काफी खराब अवस्था में था. वह 20 सितंबर को मकान मालिक की अनुमति लेकर स्वयं खर्च कर अपने घर की मरम्मत कर रहे थे. अनुमति देने के बावजूद अधूरे काम को मकान मालिक ने अचानक आकर रोक दिया. वह जून के पहले सप्ताह में जमाईषष्टी के मौके पर अपनी सुसराल मेदिनीपुर गये थे.

आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में मकान मालकिन कनक लता घोष, संतोष घोष और शंकर घोष ने मिलकर घर का ताला तोड़ डाला. घर का सामान चुरा लिया. इसके बाद उन्होंने अपना ताला लगा दिया. घर लौटने के बाद मकान मालिक और उनके सहयोगियों ने नेत्रहीन दंपती को उनके कमरे में घुसने नहीं दिया. इस संबंध में राम शंकर दास के वकील अनिल कुमार आर्य ने बताया कि मकान मालकिन के स्थानीय सत्ताधारी नेताओं के साथ पकड़ होने की वजह से पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मकान मालकिन उन्हें घर में रहने नहीं दे रही है. बाध्य होकर उन्हें बैरकपुर कोर्ट में आवेदन करना पड़ा. कोर्ट ने 12 जून को दमदम थाने को आरोपी मकान मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, लेकिन दमदम थाना की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

पत्नी का शव मिला, पत्नी गिरफ्तार
उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना अंतर्गत भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल के नजदीक एक महिला का शव मिला. मृतका का नाम रीता पासवान गुप्ता है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि परिवारिक विवाद की वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस इस संबंध में उससे पूछताछ कर रही है. भाटपाड़ा अस्पताल स्टाफ क्वार्टर के पीछे उक्त महिला का शव एक निजर्न स्थान पर पड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola