खाद्य उत्पादन संगठन व सहभागी खेती से किसानों का होगा विकास – अब्दुर रज्जाक मोल्ला

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार यहां किसानाें की आमदनी बढ़ाने व उनके विकास के लिए खाद्य उत्पादन संगठन (फूड प्रोड्यूसिंग ऑर्गेनाइजेशन : एफपीओ) व सहभागी खेती (पार्टिसिपेटिंग फार्मिंग) पर विशेष जोर दे रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक राज्य सरकार ने 30 एफपीओ बनाये हैं. यह जानकारी मंगलवार को राज्य के खाद्य प्रसंस्करण […]
कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार यहां किसानाें की आमदनी बढ़ाने व उनके विकास के लिए खाद्य उत्पादन संगठन (फूड प्रोड्यूसिंग ऑर्गेनाइजेशन : एफपीओ) व सहभागी खेती (पार्टिसिपेटिंग फार्मिंग) पर विशेष जोर दे रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक राज्य सरकार ने 30 एफपीओ बनाये हैं.
यह जानकारी मंगलवार को राज्य के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अब्दुर रज्जाक मोल्ला ने मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित सेमिनार में दी. उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को लेकर एफपीओ बनाया गया है और इसका कंपनी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया है.
राज्य सरकार इन एफपीओ के माध्यम से किसानों को सभी प्रकार की तकनीकी सुविधा प्रदान कर खेती करा रही है. इससे उनकी फसल अच्छी हो रही है और उनके उपज की उन्हें बेहतर कीमत मिल रही है. साथ ही यहां से उत्पादित फसल के लिए मार्केट भी तैयार कर रही है, ताकि वह अपने उत्पादों को उचित कीमत पर बेच सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










