शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत स्कूल पाड़ा में शनिवार को चिकित्सक पर इलाज के दौरान तीन वर्षीय कन्या सुप्रीति कुंडू के मौत से आक्रोशित परिजनों ने मचाया हंगामा. रानीगंज शोस्तिगोरिया की रहने वाली मृतिका की मां शिखा कुंडू ने बताया वह अपने पुत्री को हमेशा से ही डॉ ए के दास को दिखाते आई है. […]
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत स्कूल पाड़ा में शनिवार को चिकित्सक पर इलाज के दौरान तीन वर्षीय कन्या सुप्रीति कुंडू के मौत से आक्रोशित परिजनों ने मचाया हंगामा. रानीगंज शोस्तिगोरिया की रहने वाली मृतिका की मां शिखा कुंडू ने बताया वह अपने पुत्री को हमेशा से ही डॉ ए के दास को दिखाते आई है. बीते दिन बुखार होने के कारण शुक्रवार को डॉक्टर एके दास को दिखाया था. शनिवार दोपहर उसे सांस लेने में तकलीफ होते देख पुनः चिकित्सक के पास लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.
रोगी के परिजनों ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण ही मौत हुई है. हंगामे की सूचना पर रानीगंज पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं चिकित्सक एके दास का कहना है की उन्होंने अत्याधिक खाना खाने की वजह से उसकी सांस नली भोजन फंसने से उसकी मृत्यु हुई है. इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




