सारधा चिटफंड मामला: कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पहुंचे शिलांग, सीबीआइ भी पूछताछ को तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 1:57 AM
शुक्रवार को 3.40 बजे के करीब पहुंचे शिलांग एयरपोर्टएक वकील व दो आइपीएस अधिकारी भी हैं साथसीबीआइ दफ्तर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर होटल में रुके हैं सीपीकोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ के नोटिस के बाद कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शुक्रवार शाम को शिलांग पहुंचे. दोपहर दो बजे […]
शुक्रवार को 3.40 बजे के करीब पहुंचे शिलांग एयरपोर्ट
एक वकील व दो आइपीएस अधिकारी भी हैं साथ
सीबीआइ दफ्तर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर होटल में रुके हैं सीपी
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ के नोटिस के बाद कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शुक्रवार शाम को शिलांग पहुंचे. दोपहर दो बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से वह कोलकाता से शिलांग के लिए रवाना हुए और शाम 3.40 बजे शिलांग पहुंचे.
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उन्होंने किसी भी संवाददाता से कोई भी बातचीत नहीं की. उनके साथ कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) जावेद शमीम व डीसी (एसटीएफ) मुरलीधर शर्मा व कानूनी सलाह के लिए वकील मौजूद थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह पुलिस बाजार में स्थित सीबीआइ दफ्तर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर होटल में रुके हैं.
इधर, सीबीआइ की तरफ से भी पूछताछ के लिए बनायी गयी स्पेशल-10 टीम के 10 सदस्य भी शिलांग पहुंचे हैं. शिलांग में सीबीआइ दफ्तर में दोपहर से ही सीबीआइ की टीम सवालों की सूची तैयार कर सबूत के साथ कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ के लिए तैयार है. शनिवार सुबह 10 बजे के करीब राजीव कुमार के पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










