खड़गपुर : जब तक रहेगा ममता का राज बंगाल का कल्याण नहीं : शिवराज

खड़गपुर : जब तक बंगाल में ममता का राज है, बंगाल का कल्याण नहीं हो सकता. ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं. अब तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से डर लगने लगा है. ममता को पांव के नीचे से जमीन खिसकने का एहसास हो रहा है, इसलिए मोदीजी, अमित शाह व योगी की सभा […]
खड़गपुर : जब तक बंगाल में ममता का राज है, बंगाल का कल्याण नहीं हो सकता. ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं. अब तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से डर लगने लगा है. ममता को पांव के नीचे से जमीन खिसकने का एहसास हो रहा है, इसलिए मोदीजी, अमित शाह व योगी की सभा के लिए अनुमति नहीं दे रही हैं. हेलीकॉप्टर उतारने नहीं दे रही हैं. इसलिए उन्होंने भी बंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने की शपथ ले ली है और सड़क मार्ग से आ रहे हैं. ये बातें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत मोहनपुर इलाके में भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




