कोलकाता : बुकिंग के बावजूद कंपनी नहीं दे रही है हेलीकॉप्टर, बंगाल में हेलीकॉप्टर पर घमसान जारी

कोलकाता : राज्य में इस समय ‘हेलीकॉप्टर’ पर घमसान जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज और बालूरघाट में जनसभा को संबोधित करनेवाले थे, लेकिन उनके हेलीकाॅप्टर को उतरने नहीं दिया गया था. इसके बाद मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया, लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने […]
कोलकाता : राज्य में इस समय ‘हेलीकॉप्टर’ पर घमसान जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज और बालूरघाट में जनसभा को संबोधित करनेवाले थे, लेकिन उनके हेलीकाॅप्टर को उतरने नहीं दिया गया था. इसके बाद मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया, लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी गयी.
उनका हेलीकॉप्टर झारखंड के बोकारो में उतारा गया और वहां से सड़क के रास्ते वह पुरुलिया पहुंचे. इसी बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर कंपनी एडवांस बुकिंग के बाद भी उन्हें हेलीकॉप्टर नहीं दे रही है.
उन्होंने कहा कि वह कंपनी का नाम नहीं लेंगी. हमनें हेलीकॉप्टर कंपनी से 15 जनवरी को अनुबंध किया था और एडवांस बुकिंग भी की थी. लेकिन कंपनी ने हमें एक फरवरी को बताया कि वह हेलीकॉप्टर प्रदान नहीं कर सकेगी. हालांकि हेलीकॉप्टर कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




