मालदा: वैध संबंध के शक में जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा: पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में पड़ोसी ट्रैक्टर चालक को जान से मारने की कोशिश का आरोप पति पर लगा है. सोमवार रात यह घटना चांचल थाने के रानिकामात गांव में घटी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रैक्टर चालक सिद्दिक शेख (45) का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा […]
विज्ञापन
मालदा: पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में पड़ोसी ट्रैक्टर चालक को जान से मारने की कोशिश का आरोप पति पर लगा है. सोमवार रात यह घटना चांचल थाने के रानिकामात गांव में घटी.
गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रैक्टर चालक सिद्दिक शेख (45) का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. सिद्दिक के परिवार ने हमले के मुख्य आरोपी बुद्धु शेख समेत दस लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक सिद्दिक शेख का बुद्धु शेख की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध बन गया था. इस बारे में पता चलते ही बुद्धु शेख आपा खो बैठा और ट्रैक्टर चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










