कोलकाता : सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआइ दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी , महिला सीआरपीएफ की भी हुई तैनाती

कोलकाता : साॅल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ दफ्तर में रविवार की तुलना में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गयी है. सुबह ही और अधिक संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर चारों तरफ और अंदर भी जगह-जगह तैनात किया गया. इस दौरान महिला सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया […]
कोलकाता : साॅल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ दफ्तर में रविवार की तुलना में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गयी है. सुबह ही और अधिक संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर चारों तरफ और अंदर भी जगह-जगह तैनात किया गया. इस दौरान महिला सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया.
मालूम हो कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर सारधा मामले में पूछताछ के लिए पहुंची सीबीआई टीम को रोकते हुए अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया था, कुछ देर बाद उन सभी को छोड़ा गया था. इसी क्रम में सीबीआई दफ्तर सीजीओ कॉम्प्लेक्स को भी विधाननगर पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया था.
इसके बाद सीबीआइ ने मदद के लिए की गुहार लगायी थी, जिसके दो घंटे बाद ही रात साढ़े आठ बजे के आस-पास केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवानों की टीम पहुंची थी और सीबीआइ दफ्तर सीजीओ कॉम्प्लेक्स और निजाम पैलेस के पास बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया. सोमवार सुबह पुन: दोनों जगहों पर और अधिक संख्या जवान तैनात किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










