कोलकाता : राफेल और सारधा-नारधा घोटाले का विरोध, कांग्रेस ने राज्यभर में चलाया कानून भंग आंदोलन

कोलकाता : केंद्र सरकार पर राफेल घोटाले और राज्य सरकार पर सारधा-नारधा घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की ओर से राज्य भर में कानून भंग आंदोलन किया गया. इसके तहत जहां बालुरघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का आरोप है. वहीं, अलीपुर डीएम कार्यालय में पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की […]
कोलकाता : केंद्र सरकार पर राफेल घोटाले और राज्य सरकार पर सारधा-नारधा घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की ओर से राज्य भर में कानून भंग आंदोलन किया गया. इसके तहत जहां बालुरघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का आरोप है. वहीं, अलीपुर डीएम कार्यालय में पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई.
दक्षिण दिनाजप��र के बालुरघाट में हुए कानून भंग आंदोलन में अजीम खान, शंकर मालाकार के अलावा छात्र परिषद के महासचिव सौरभ प्रसाद सहित अन्य शामिल हुए. जिला प्रशासनिक भवन के सामने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे. पुलिस के बैरीकेड को तोड़कर प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने की कोशिश करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाधा पहुंचायी. इसके बाद पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










