जूट क्षेत्र के लिए बनेगी कमेटी

Updated at : 24 Jun 2014 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
जूट क्षेत्र के लिए बनेगी कमेटी

कोलकाता: सरकार ने राज्य में जूट क्षेत्र की समस्याओं पर गौर करने के लिए तीन वरिष्ठ मंत्रियों की एक समिति गठित करने का निर्णय किया है. जूट मिल्स एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन संजय कजारिया ने बताया कि श्रम मंत्री पूर्णेदु बोस ने हमें सूचित किया है कि तीन सदस्यीय समिति गठित की जायेगी, जिसमें वह […]

विज्ञापन

कोलकाता: सरकार ने राज्य में जूट क्षेत्र की समस्याओं पर गौर करने के लिए तीन वरिष्ठ मंत्रियों की एक समिति गठित करने का निर्णय किया है. जूट मिल्स एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन संजय कजारिया ने बताया कि श्रम मंत्री पूर्णेदु बोस ने हमें सूचित किया है कि तीन सदस्यीय समिति गठित की जायेगी, जिसमें वह स्वयं, वित्त व उद्योग मंत्री अमित मित्र तथा शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी होंगे. श्री कजारिया श्रम मंत्री तथा जूट मिल मालिकों के बीच हुई बैठक में शरीक हुए थे.

इस बारे में श्रम मंत्री से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है. उन्होंने कहा कि जूट क्षेत्र से ढाई लाख कर्मचारियों का भविष्य जुड़ा हुआ है. इसको देखते हुए समिति जूट क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए जूट नीति का मसौदा तैयार कर सकती है.

जूट आयुक्त बंगाल में शुरू करेंगे मुहिम
जूट आयुक्त कार्यालय ने कथित गड़बड़ियों को लेकर मिलों के खिलाफ मुहिम शुरू करने का निर्णय किया है. पिछले सप्ताह नार्थ ब्रूक जूट मिल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मद्देनजर जूट आयुक्त कार्यालय ने यह कदम उठाया है. जूट आयुक्त सुब्रत गुप्त ने कहा कि हमने नार्थ ब्रुक जूट मिल घटना की जांच शुरु की है. इसके अलावा 10 अन्य जूट मिलों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु की गयी है क्योंकि वहां कई गड़बड़ियों को लेकर शिकायतें मिली हैं. उन्होंने कहा कि इन मिलों को कुल आर्डर का 70 से 75 प्रतिशत तक सरकार से मिलता है. श्री गुप्त ने कहा कि अगर जूट मिलें दोषी पायी गयीं तो प्रतिबंध लगाने समेत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जूट मिलों पर ये आरोप लगाये जा रहे हैं कि वे जूट की बोरियां स्वयं उत्पादित नहीं कर रही हैं बल्कि खुले बाजार से सस्ता खरीदकर या फिर बांग्लादेश से आयात कर सरकार को आपूर्ति कर रही हैं. भारतीय जूट मिल्स एसोसिएशन ने दावा किया है कि आर्डर की कमी तथा माल भरे होने से श्रमिकों में असंतोष है जिसके कारण नार्थ ब्रुक के सीईओ एचके माहेश्वरी की हत्या हुई.

विक्टोरिया जूट मिल खोलने को लेकर बैठक आज
विक्टोरिया जूट मिल को खोलने के लिए जिला श्रम आयुक्त पी सेनगुप्ता ने मंगलवार को बैठक बुलायी है. इस बैठक में भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन दीपक चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, श्रम विभाग के संसदीय सचिव तपन दासगुप्ता, विक्टोरिया जूट मिल प्रबंधन के अधिकारी आरके सिंह व अन्य श्रमिक संगठनों के नेता उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola