कोलकाता : गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने सागरद्वीप यात्रा पर जायेंगी ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 6:47 AM
विज्ञापन
कोलकाता : जनवरी मध्य में आयोजित होनेवाले गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार से तीन दिनों के लिए जिले के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह गंगासागर मेला की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही जिले में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं पर हुए कार्यों की समीक्षा […]
विज्ञापन
कोलकाता : जनवरी मध्य में आयोजित होनेवाले गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार से तीन दिनों के लिए जिले के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह गंगासागर मेला की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही जिले में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं पर हुए कार्यों की समीक्षा के लिए प्रशासनिक बैठक भी करेंगी.
मुख्यमंत्री का जिला दौरा दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर से शुरू होगा, जहां वह विष्णुपुर के घेषा में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद 27 दिसंबर को नामखाना में मुख्यमंत्री प्रशासनिक बैठक करेंगी.
सूत्रों ने बताया कि इस दिन सीएम मंत्री, सांसद, विधायक व विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ सागर मेले की चल रही तैयारियों का जायजा लेंगी. जिला दौरे के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर जाएंगी और वहां रूद्रनगर में राज्य सरकार के विभिन्न परिसेवाओं का लाभ लाभुकों के बीच प्रदान करेंगी.
सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, अपने इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह गंगासागर में सुविधाओं का विकास करने के लिए और कई योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं. वह इस दौरान गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के साथ कपिलमुनि के आश्रम जायेंगी.
मुख्यमंत्री गंगासागर में तीर्थयात्रियों की सुविधा के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप चुकी हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










