राज्य सरकार ने शुरू की है किफायती हेलीकॉप्टर सुविधा, 27 हैलीपैड तैयार
Updated at : 07 Dec 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में किफायती हेलीकॉप्टर सुविधा शुरू की गयी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस साल मई तक 27 हैलीपेड बनाये गये हैं और उन पर परिचालन शुरू हो गया है. बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस पर एक ट्वीट में यह भी कहा […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में किफायती हेलीकॉप्टर सुविधा शुरू की गयी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस साल मई तक 27 हैलीपेड बनाये गये हैं और उन पर परिचालन शुरू हो गया है. बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस पर एक ट्वीट में यह भी कहा कि राज्य सरकार ने महानगर से किफायती हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की हैं .
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस है. ‘बांग्ला’ में मई 2018 तक 27 हेलीपैड का निर्माण पूरा कर लिया गया है और परिचालन शुरू हो गया है.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोलकाता से माल्दा, बालूरघाट, दीघा तथा गंगासागर जैसे अन्य स्थानों के बीच किफायती यात्री हितैषी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गयी है.’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1996 में सात दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस घोषित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




