मालदा : 12 डेसिमिल जमीन के लिए ममेरे भाई पर जानलेवा हमला, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : 12 डेसिमिल जमीन पर दखल को लेकर एक फुफेरे भाई ने अपने ममेरे भाई पर चाकू से वार कर दिया जिससे अबू तालहाक (55) को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेडिकल कॉलेज के कर्तव्यरत चिकित्सक के अनुसार मरीज के पेड़ू के बायें हिस्से में गंभीर चोट लगी है. फिलहाल उसका […]
विज्ञापन
मालदा : 12 डेसिमिल जमीन पर दखल को लेकर एक फुफेरे भाई ने अपने ममेरे भाई पर चाकू से वार कर दिया जिससे अबू तालहाक (55) को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेडिकल कॉलेज के कर्तव्यरत चिकित्सक के अनुसार मरीज के पेड़ू के बायें हिस्से में गंभीर चोट लगी है. फिलहाल उसका ऑपरेशन के जरिये इलाज किया जा रहा है.
उधर, इस हमले को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपी फुफेरे भाई हाकिम अली समेत 10 लोगों के खिलाफ रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं.
पुलिस सूत्र के अनुसार 12 डेसिमिल जमीन के दखल को लेकर अबू तालाहाक के साथ भाई हाकिम अली का विवाद चल रहा था. मंगलवार की सुबह जब अबू तालाहाक जमीन में खेती के लिये गया तो उसी समय हाकिम अली ने अपने दलबल के साथ उस पर हमला कर दिया.
उसी दौरान उसने चाकू से उस पर वार कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया. चांचल के एसडीपीओ सजल कांति विश्वास ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर हमले की एक घटना घटी है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. रतुआ थाना पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










