लोकसभा चुनाव से पूर्व बंगाल में होगी बड़ी सभाएं, पांच जनसभा करेंगे पीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2018 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा की ओर से सात दिसंबर से शुरू होने जा रही गणतंत्र बचाओ रथ यात्रा को लेकर राज्य में चार जगहों पर उन्होंने जनसभा करने की इच्छा जाहिर की है और अंतिम एक जनसभा बड़े स्तर पर […]
विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा की ओर से सात दिसंबर से शुरू होने जा रही गणतंत्र बचाओ रथ यात्रा को लेकर राज्य में चार जगहों पर उन्होंने जनसभा करने की इच्छा जाहिर की है और अंतिम एक जनसभा बड़े स्तर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी. सोमवार को विधानसभा से निकलते समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा
रथयात्रा के दौरान मालदा, जलपाईगुड़ी अथवा कूचबिहार, बनगांव या बारासात और दुर्गापुर में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि रथयात्रा समाप्ति के बाद फरवरी में मोदी ब्रिगेड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.
गौरतलब है कि भाजपा की पहली रथ यात्रा कूचबिहार से सात दिसंबर को शुरू होगी. इसके बाद गंगासागर से 9 को और बीरभूम से 14 दिसंबर को शुरू होगी. तीनों यात्राओं का मिलन कोलकाता में 16 दिसंबर को होगा.
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी जानकारी
- लोकसभा चुनाव से पूर्व बंगाल में होगी पांच बड़ी जनसभाएं
- भाजपा की रथयात्रा के दौरान चार जगहों पर होगी जनसभा
- फरवरी में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी भाजपा की रैली
इसमें बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर गणतंत्र बचाओ की अपील करते हुए यात्रा में शामिल लोग कोलकाता पहुंचेंगे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे. इस सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




