60 साल की उम्र से संपत्ति कर में मिलेगी छूट

Updated at : 27 Nov 2018 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
60 साल की उम्र से संपत्ति कर में मिलेगी छूट

कोलकाता : विधानसभा में पश्चिम बंगाल नगरपालिका (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2018 ध्वनिमत से पारित हो गया. इस विधेयक के पारित होने से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति कर पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी तथा अस्पताल को भी संपत्ति कर में छूट मिलेगी. राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधानसभा में पश्चिम बंगाल नगरपालिका (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2018 ध्वनिमत से पारित हो गया. इस विधेयक के पारित होने से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति कर पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी तथा अस्पताल को भी संपत्ति कर में छूट मिलेगी.
राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में हुई बहस में भाग लेते हुए कहा कि पहले यह उम्र सीमा 65 वर्ष थी, लेकिन कोलकाता के बाद अब इसे नगरपालिका इलाकों में भी घटा कर 60 वर्ष कर दी गयी है. इसके साथ ही प्राय: यह देखा जाता है कि म्यूटेशन के समय विभिन्न नगरपालिकाओं द्वारा विकास फंड के नाम पर अलग-अलग राशि ली जाती है.
उसमें समानता लाने के लिए अब एक नियम बनाया जायेगा. अब नगरपालिका में ग्रुप डी के कर्मचारियों को छोड़ कर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल नगरपालिका आयोग के माध्यम से किया जायेगा. निगम के फंड के लिए अब राज्य के वित्त विभाग में पंजीकृत किसी भी कोर बैंकिंग वाले बैंक में अकाउंट खोला जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola