कोलकाता : भाजपा की 2019 में होगी विदाई : ज्योतिप्रिय
Updated at : 26 Nov 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

रथयात्रा निकालने से डर रही है भाजपा बार-बार बदल रहे हैं तिथि, तृणमूल निकालेगी पवित्र यात्रा सीएम के प्रयास से संदेशखाली में कई कार्य हुए लोगों को खाद्यसाथी से लेकर हर योजना का मिला भरपूर लाभ भाजपा और माकपा से 67 समर्थक हुए तृणमूल में शामिल कोलकाता : भाजपा का अंतिम साल है, 2019 में […]
विज्ञापन
रथयात्रा निकालने से डर रही है भाजपा
बार-बार बदल रहे हैं तिथि, तृणमूल निकालेगी पवित्र यात्रा
सीएम के प्रयास से संदेशखाली में कई कार्य हुए
लोगों को खाद्यसाथी से लेकर हर योजना का मिला भरपूर लाभ
भाजपा और माकपा से 67 समर्थक हुए तृणमूल में शामिल
कोलकाता : भाजपा का अंतिम साल है, 2019 में विदाई निश्चित है. तृणमूल की आगामी 19 जनवरी को होने वाली ब्रिगेड की सभा से ही भाजपा को विदाई का संकेत दिया जायेगा. यह कहना है राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का. ब्रिगेड में होने वाली तृणमूल की सभा के मद्देनजर उसकी तैयारी हेतु रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली और मिनाखा में आयोजित राजनीतिक कर्मी सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा रथयात्रा निकालने से डर रही है, इसलिए बार-बार यात्रा की तिथि बदल रही है.
वे रथयात्रा निकालेंगे, तो हमलोग एक पवित्र यात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा भी समझ गयी है कि अब भाजपा को मौका ही नहीं मिलेगा. भाजपा करने वाले खुद भूल समझ कर तृणमूूल पार्टी में शामिल हो रहे है. आम जनता जागरूक हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस लड़ाई सिर्फ राजनीतिक तौर पर करेगी.
संदेशखाली में हुए दर्जनों विकासमूलक कार्य
उन्होंने कहा कि संदेशखाली हमलोगों के लिए सबसे बेहतर जगह है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास से सबसे अधिक विकास पर बल दिया गया है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में यहां विकास के कई कार्य हुए, वह अतुल्नीय है. सुंदरवन के क्षेत्र में भी पक्की सड़क से लेकर जेटी, विद्युत व्यवस्था आदि हर क्षेत्र में विकास की ओर कदम बढ़ाया गया. मुख्यमंत्री ने हर योजनाओं के तहत यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखी. चाहे वह खाद्यसाथी योजना हो अथवा कोई और योजना, शिशु साथी, सबूजश्री, सूफल बांग्ला, शिक्षाश्री समेत हर योजनाओं का लाभ लोगों को भरपूर दिया गया.
28 हजार दिये जायेंगे नये राशन कार्ड
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में यहां के रास्ते के लिए 28 करोड़ रुपये सेंक्शन हुआ है. यहीं क्षेत्र है, जहां ग्रामीण सड़क योजना के तहत आठ सड़क के काम हुए है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार, जबकि संदेशखाली को आठ हुआ है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पेशल पैकेज के तहत और भी कई विकासमूलक काम होंगे. संदेशखाली में कुल 16 ग्राम पंचायत है लेकिन पंचायत चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पायी. आगामी चुनाव में यहां भाजपा को पैर रखने का जगह भी नहीं मिलेगा. संदेशखाली में सस्ते दर पर चावल के लिए जल्द ही राशन के लिए नये 28 हजार कार्ड भी दिये जायेंगे.
धमारखाली-संदेशखाली बड़े वाहनों के लिए होगा फेरी सर्विस
उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के अंदर ही मंत्री शुभेंदू अधिकारी को लेकर आयेंगे. धमारखाली से संदेशखाली तक फेरीघाट सर्विस शुरू किया जायेगा, जिसमें एक बार में चार से पांच लॉरी आसानी से इस पार से उस पार जा पायेंगे.
भाजपा और माकपा से 67 लोग तृणमूल में शामिल
उन्होंने कहा कि इस दिन भाजपा और माकपा से कुल 67 कर्मियों ने तृणमूल पार्टी में शामिल हुए. खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के हाथों उन सभी को तृणमूल पार्टी का झंडा थमाया गया. इस सम्मेलन के दौरान काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ के साथ ही आम लोगों की भी भीड़ जुटी थी.
कोलकाता : दिनेश त्रिवेदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का किया आह्वान
– 19 जनवरी को ब्रिगेड सभा में उमड़ेगा जनसैलाब
– गारुलिया में 250 लोगों ने किया रक्तदान
कोलकाता : पूर्व रेल मंत्री व बैरकपुर लोकसभा के तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्र में शासित भाजपा सरकार को हराना ही उन लोगों का लक्ष्य है. श्री त्रिवेदी ने रविवार को गारुलिया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन दिवंगत केदार सिंह की स्मृति में गारुलिया नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल संजय सिंह के नेतृत्व में गारुलिया नगरपालिका प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही.
इस मौके पर नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह, नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक, कमरहट्टी के विधायक व विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक निर्मल घोष, बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास, नार्थ बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष आदि उपस्थित थे.
श्री त्रिवेदी ने कहा कि उन लोगों को मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करना है. ममता बनर्जी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही हैं. नोटबंदी से लेकर जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता के हित के मुद्दे को तृणमूल कांग्रेस ने उठाया है, ये फैसले जनहित में नहीं थे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सांप्रदायिकता का विष पूरे देश में फैलाना चाहती है.
धर्म और जाति-पााति के नाम पर पूरे देश को बांटने की साजिश रच रही है. पश्चिम बंगाल में भाजपा इसी तरह का विद्वेष की साजिश रचने की कोशिश कर रही है, लेकिन बंगाल में यह सफल नहीं होगा. आज रक्तदान शिविर में रक्त देने वालों में हिंदु हैं, तो मुस्लिम भी हैं और सभी केे रक्त का रंग लाल है. जिस तरह से रक्त धर्म और जाति नहीं देखता है. उसी तरह से बंगाल में सभी धर्म, संप्रदाय के लोगों को समान मर्यादा और सम्मान दी जाती है. यह सभी समान हैं.
बंगाल में भाजपा के बुरे इरादों का जमकर मुकाबला किया जायेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी. विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि 19 जनवरी को प्रस्तावित ब्रिगेड सभा में जनशैलाब उमड़ेगा तथा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. गारुलिया नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल संजय सिंह ने बताया कि 250 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया है. इस अवसर पर दिव्यांग जरूरतमंद दिव्यांगों को तीन व्हीलचेयर प्रदान की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




