ePaper

बंगाल : पश्चिम मेदिनीपुर में मिले नक्‍सली पोस्टर, परिवहन मंत्री का सिर कलम करने की धमकी

Updated at : 15 Nov 2018 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : पश्चिम मेदिनीपुर में मिले नक्‍सली पोस्टर, परिवहन मंत्री का सिर कलम करने की धमकी

खड़गपुर : बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी और शालबनी के विधायक का सिर कलम करने संबंधी माओवादियों के पोस्टर को लेकर पश्चिम मेदिनीपुर के मुड़ाकाटा इलाके सनसनी फैली गयी है. जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले के जांच का आदेश दिया है तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि बुधवार […]

विज्ञापन

खड़गपुर : बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी और शालबनी के विधायक का सिर कलम करने संबंधी माओवादियों के पोस्टर को लेकर पश्चिम मेदिनीपुर के मुड़ाकाटा इलाके सनसनी फैली गयी है. जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले के जांच का आदेश दिया है तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

उल्लेखनीय है कि बुधवार को जिला पुलिस ने माओवादी संदेह पर चार लोगों को गिरफ्तार किया था. उसके दूसरे दिन ही लाल स्याही से लिखा यह पोस्टर मुड़ाकाटा के सड़क पर पड़े मिले हैं. इन पर राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी और शालवनी के विधायक का सिर कलम करने की बात लिखी गयी है.

पोस्टरबाजी के बाद स्थानीय लोग आतंकित हैं तथा इस घटना को लेकर इलाके में माओवादियों के फिर से सक्रिय होने की बात चर्चा में कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुड़ाकाटा में मिले माओवादियों के पोस्टर में सरकार विरोधी बातें लिखी गयी है.

इसके अलावा राज्य सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन करने का भी आह्वान किया गया है. जिसमें तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आंदोलन करने की बात कही गयी है. दूसरी ओर, गोआलतोड़ से माओवादी संदेह में चार युवक को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार युवकों को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सब्साची गोस्वामी, संजीव मजुमदार अर्कद्वीप गोस्वामी और टीपू सुल्तान को नौ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola