सदन में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान पर मामला
Updated at : 05 Nov 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : राज्य विधानसभा के विरोधी दल के नेता अब्दुल मन्नान के खिलाफ मारपीट और हत्या की कोशिश का मामला शनिवार रात श्रीरामपुर थाने में दर्ज करवाया गया है. मामला दर्ज करवानेवाले व्यक्ति का नाम गिरधारी साहा है और वह श्रीरामपुर नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद हैं. उल्लेखनीय है श्रीरामपुर के चातरा […]
विज्ञापन
हुगली : राज्य विधानसभा के विरोधी दल के नेता अब्दुल मन्नान के खिलाफ मारपीट और हत्या की कोशिश का मामला शनिवार रात श्रीरामपुर थाने में दर्ज करवाया गया है. मामला दर्ज करवानेवाले व्यक्ति का नाम गिरधारी साहा है और वह श्रीरामपुर नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद हैं.
उल्लेखनीय है श्रीरामपुर के चातरा के अरविंद सरणी में अब्दुल मन्नान और गिरधारी साहा एक दूसरे के पड़ोसी हैं. दोनों मकानों का पैसेज कॉमन है और इसे लेकर अब्दुल मन्नान और गिरधारी साहा के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.
बताया जा रहा है शनिवार शाम यह विवाद अपने चरम पर पहुंच गया. गिरधारी साहा ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम अब्दुल मन्नान और उनके सहयोगियों ने उनके घर का गेट तोड़ दिया. रोकने की कोशिश करने पर अब्दुल मन्नान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे और अतनु साहा के साथ मारपीट की. अतनु को श्रीरामपुर के वाल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि अब्दुल मन्नान ने उल्टे आरोप लगाया है गिरधारी साहा के परिवार के लोग उनके घर के सामने का स्थान को दखल कर गेट बनवाया है, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार के लोगों को घर में घुसने और निकलने में असुविधा होती थी. अब्दुल मन्नान ने गिरधारी से कहा था जमीन की माप करवायें और अपना गेट हटा लें. लेकिन गिरधारी ने अब्दुल मन्नान की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसलिए शनिवार को अब्दुल मन्नान ने वह गेट तोड़ दिया. अब्दुल मन्नान ने मारपीट की बात को अस्वीकार किया है. श्री मन्नान ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




