गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ममता से की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आवाज उठानेवाले गुजरात के वडगाम से निर्दल विधायक जिग्नेश मेवाणी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की.सोमवार काे जिग्नेश मेवाणी ने मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय नवान्न भवन में उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जिग्नेश मेवाणी ने संवाददाताओं […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आवाज उठानेवाले गुजरात के वडगाम से निर्दल विधायक जिग्नेश मेवाणी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की.सोमवार काे जिग्नेश मेवाणी ने मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय नवान्न भवन में उनसे मुलाकात की.
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जिग्नेश मेवाणी ने संवाददाताओं को बताया कि हालांकि, यह एक औपचारिक बैठक थी, लेकिन इस बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोधी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उन नेताओं में से हैं, जो देश के संविधान की रक्षा करना चाहती हैं. देश में संविधान खतरे में है और इसे बचाने के लिए विरोधी पार्टियों को एक होना होगा. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके इस आह्वान का समर्थन किया और भविष्य में और भी बैठक करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










