सरकारी बस में लगायी आग, पकड़ा गया आरोपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बुधवार को भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान बड़ाबाजार के ब्रेबर्न रोड में एक सरकारी बस में बंद समर्थकों ने आग लगा दी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम संजीव सिंह है. उसने प्राथमिक तौर पर बस में आग लगाने के आरोप […]
विज्ञापन
कोलकाता : बुधवार को भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान बड़ाबाजार के ब्रेबर्न रोड में एक सरकारी बस में बंद समर्थकों ने आग लगा दी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम संजीव सिंह है. उसने प्राथमिक तौर पर बस में आग लगाने के आरोप को स्वीकार भी कर लिया है. इस घटना में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह से जल गया है.
उसे बुधवार को एक रैली में पीले रंग की पंजाबी में देखा गया था. वहीं मामले में प्रमोद दूबे नामक एक अन्य आरोपी से भी पूछताछ हो रही है. इस घटना में हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड के ओसी राज कुमार सिंह, सियालदह ट्रैफिक गार्ड के पुलिसकर्मी विदेश सामंत समेत तीन पुलिसवालों को चोट आयी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच में पता चला कि हावड़ा से सी-7 रूट की एक बस यात्रियों को लेकर कोलकाता की तरफ आ रही थी. अचानक ब्रेबर्न रोड फ्लाइओवर पर चलती बस में दो व्यक्ति चढ़ गये और चालक को धमका कर बस को किनारे करने को कहा. उन दोनों के हाथों में ज्वलनशील पदार्थ थे. बस साइड होते ही यात्रियों को उतार कर दोनों ने बस में आग लगा दी. इस दौरान संजीव सिंह का हाथ आग में झुलस जाने से वह जख्मी हालत में सड़क पर पड़ा रहा, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया.
संजीव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर वहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर संजीव को गिरफ्तार कर लिया है. वह कुछ समय पहले एक राजनैतिक पार्टी की रैली में देखा गया था. इसके एक घंटे बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. उसे किसने ऐसा करने भेजा था, इस बारे में उससे पूछताछ कर पुलिस साजिश में शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










