बंगाल : बेलदा स्टेशन पर यात्रियों ने की तोड़फोड़, बुकिंग काउंटर में लगायी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खड़गपुर : भारत जाकात मांझी परगना महल की ओर से अलचिकी और संथाली भाषा को सरकारी मान्यता सहित नौ मांगों को लेकर किये गये रेल अवरोध को लेकर सोमवार की शाम को यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. गाड़ियों को रोके जाने व परेशानी से क्षुब्ध यात्रियों ने शाम को बेलदा स्टेशन में तोड़फोड़ की तथा […]
विज्ञापन
खड़गपुर : भारत जाकात मांझी परगना महल की ओर से अलचिकी और संथाली भाषा को सरकारी मान्यता सहित नौ मांगों को लेकर किये गये रेल अवरोध को लेकर सोमवार की शाम को यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा.
गाड़ियों को रोके जाने व परेशानी से क्षुब्ध यात्रियों ने शाम को बेलदा स्टेशन में तोड़फोड़ की तथा बुकिंग स्टेशन में आग लगा दी. परिस्थिति को काबू करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रित में लाया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










