इस्लामपुर में हुई छात्रों की मौत की घटना की हो सीबीआइ जांच : सोमेन
Updated at : 24 Sep 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : इस्लामपुर में दो छात्रों की हुई मौत की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा ने कहा कि इस मामले में सीबीआइ जांच हो. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक प्रतिनिधमंडल ने रविवार को बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात की.प्रदेश कांग्रेस की टीम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा समेत कई […]
विज्ञापन
कोलकाता : इस्लामपुर में दो छात्रों की हुई मौत की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्रा ने कहा कि इस मामले में सीबीआइ जांच हो. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक प्रतिनिधमंडल ने रविवार को बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात की.प्रदेश कांग्रेस की टीम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा समेत कई नेतागण मौजूद थे.
मौके पर मीडिया से रूबरू होते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि घटना को लेकर राज्य पुलिस पर आरोप लगी है, जबकि पुलिस प्रशासन के साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री भी आरोप को इंकार कर रही है, इसीलिए इस मामले की जांच निष्पक्षता से हो, इसके लिए सीबीआइ जांच जरूरी है.
रविवार को इस्लामपुर की घटना का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक टीम राज्यपाल से मिलने पहुंची.इस दौरान प्रदेश कांग्रेस को-ऑडिशन कमेटी के चेयरमैन व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, प्रदेश कांग्रेस इस्तेहार कमेटी के चेयरपर्सन व सांसद अभिजीत मुखर्जी, प्रदेश कांग्रेस को-ऑडिशन कमेटी के शुभंकर सरकार, अमिताभ चक्रवर्ती, आमजाद अली समेत अन्य मौजूद थे.
सौमेन मित्रा ने राज्यपाल से इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग रखी, ताकि सत्यता को सामने लाया जा सके. निष्पक्ष जांच कर इस्लामपुर के साधारण लोगों को इस मामले की सत्यता से रूबरू कराना जरूरी है. इस्लामपुर के लोग न्याय की आश लगाये बैठे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नहीं चाहने पर सीबीआइ जांच सम्भव नहीं है, इसलिए राज्यपाल के हस्तक्षेप की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले में कहा है कि वे किसी कारणवश काम के सिलसिले में एक अक्टूबर तक बंगाल के बाहर रहेंगे लेकिन इस पूरे मामले के बारे में जानकारी रख रहे हैं.इस मामले में मित्रा ने मृतक के परिवार को भी सरकार की ओर से मुआवजा के तौर पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मागं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




