बंगाल में लगातार बारिश की चेतावनी, ओड़िशा भी होगा प्रभावित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : चक्रवाती तूफान डे शुक्रवार को ओड़िशा का समुद्र तट पार गया और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक दक्षिण ओड़िशा तट पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है. आधिकारिक सूत्रों […]
विज्ञापन
कोलकाता : चक्रवाती तूफान डे शुक्रवार को ओड़िशा का समुद्र तट पार गया और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक दक्षिण ओड़िशा तट पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने तटीय जिलों और कई विभागों के अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं.
भुवनेश्वर में मंगलवार तक लगातार बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के ुताबिक भुवनेश्वर और कोलकाता में अगले मंगलवार तक लगातार बारिश होने का अनुमान है, जबकि शुक्रवार को भारी बारिश होगी. साइक्लोन का असली असर ओड़िशा में देखने को मिलेगा.लेकिन साइक्लोन के कारण कोलकाता में भी लगातार बारिश होने का अनुमान है.
साइक्लोन के कारण समुद्र में न जाने की चेतावनी
समुद्र में साइक्लोन के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों से समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. समुद्र इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन दोनो ही राज्यों में भारी बारिश हो रही है. चक्रवात ‘डे’ के कारण दोनो ही राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










