महानगर में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, 906 चपेट में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जहां डेंगू से अब तक कोलकाता में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. कोलकाता नगर निगम के आकड़ों के अनुसार गत गुरुवार तक महानगर में 906 लोग इस मच्छर जनित बीमारियों के चपेट में आ चुके हैं. गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जहां डेंगू से अब तक कोलकाता में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. कोलकाता नगर निगम के आकड़ों के अनुसार गत गुरुवार तक महानगर में 906 लोग इस मच्छर जनित बीमारियों के चपेट में आ चुके हैं. गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार महानगर में इस बीमारी से अब तक 1500 से अधिक लोग चपेट में आ चुके हैं.
निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस साल डेंगू के प्रकोप काफी कम हैं. निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मी महानगर के विभिन्न इलाकों में दवाओं का छिड़काव करते हैं.
गौरतलब है कि महानगर के अलावा पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी डेंगू का प्रकोप जारी हैं. इस वर्ष भी उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्से में डेंगू के मामले अधिक देखे जा रहे हैं. इसके अलावा हावड़ा में भी इस बीमारी का प्रकोप हैं. सूचना के अनुसार राज्य भर में अब तक इस बीमारी से लगभग 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










