पाठ्यक्रम में शामिल होगा स्वामीजी का भाषण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2018 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के दिये गये ओजस्वी भाषण को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की भाषणवाली छोटी पुस्तिकाओं को स्कूली छात्रों में नि:शुल्क वितरित किया जायेगा. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के दिये गये ओजस्वी भाषण को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की भाषणवाली छोटी पुस्तिकाओं को स्कूली छात्रों में नि:शुल्क वितरित किया जायेगा.
इसका मकसद छात्रों को नैतिक तौर पर बेहतर व्यक्ति बनाना है. इसके अलावा अन्य समाज सुधारकों के जीवन से जुड़ी बातों, उनके कार्यों और संदेशों को भी स्कूली पाठ्यक्रम में जगह दी जायेगी. उन्होंने बताया कि एक विशेषज्ञ समिति इस मामले पर विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा और यह समिति उन पुस्तकों के बारे में भी अंतिम निर्णय लेगी, जिनमें इस सामग्री को शामिल किया जायेगा. समिति यह भी निर्णय लेगी कि उन्हें किस कक्षा से शुरू करना है और इस संबंध में समिति की अंतिम रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने रखा जायेगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले चार दशकों में समाज सुधारकों के संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कोई भी खास काम नहीं किया गया है और अब मुख्यमंत्री ने इस दिशा में पहल की है. स्वामी विवेकानंद के उस भाषण के आधार पर पूरी दुनिया में लगातार कार्यक्रम आयोजित होते हैं. अभी हाल ही में शिकागो में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. अब स्वामी जी के भाषण को पाठ्यक्रम में शामिल कर उन विषयों को निरंतर प्रचलन में रखने का प्रयत्न किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




