बड़ाबाजार में रुणीचा धाम-सी रौनक, आज दशमी, सीआइटी पार्क में जात-धोक-प्रसाद लगाने का प्रबंध, होगी महाआरती

Updated at : 19 Sep 2018 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाबाजार में रुणीचा धाम-सी रौनक, आज दशमी, सीआइटी पार्क में जात-धोक-प्रसाद लगाने का प्रबंध, होगी महाआरती

कोलकाता : आज बड़ाबाजार में रामदेवरा-सी रौनक परिलक्षित हो रही है और रूणीचे की भांति ही पूरा अंचल सर्वपूजित देवता बाबा श्री रामदेवजी महाराज की भक्ति में डूबा हुआ है. अपनी स्वर्ण जयंती की ओर अग्रसर श्री रामदेव प्रचार समिति (कोलकाता) की ओर से शोभाराम बैशाख स्ट्रीट स्थित सीआइटी पार्क में आयोजित कोलकाता महानगर के […]

विज्ञापन
कोलकाता : आज बड़ाबाजार में रामदेवरा-सी रौनक परिलक्षित हो रही है और रूणीचे की भांति ही पूरा अंचल सर्वपूजित देवता बाबा श्री रामदेवजी महाराज की भक्ति में डूबा हुआ है. अपनी स्वर्ण जयंती की ओर अग्रसर श्री रामदेव प्रचार समिति (कोलकाता) की ओर से शोभाराम बैशाख स्ट्रीट स्थित सीआइटी पार्क में आयोजित कोलकाता महानगर के प्राचीनतम बाबा श्री रामदेवजी महाराज के 46 वें विराट दशमी मेला के आज दूसरे दिन सुबह 5 बजे मंगला आरती से ही बाबा के पूजन-अर्चन-दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया.
यहां पर सजे भव्य दरबार में 13 फुट ऊंची बाबा रामदेवजी महाराज की भव्य विराट प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, बाबा के भक्त हरजी भाटी, डाली बाई, बहन लाछां-सुगणा और उनके भांजे की प्रतिमाएं भी स्थापित की गयी हैं. मध्यान्ह में बाबा के रजत श्रीचरणों का अभिषेक हुआ जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया.
चरण अभिषेक के इस आयोजन को सम्पूर्ण करवाते हुए समिति के सचिव श्री श्याम चांदगोठिया ने बताया कि और देवी-देवताओं के तो शीश पूजे जाते हैं जबकि बाबा रामदेव जी के श्रीचरणों की पूजा होती है. आज के नवमी समारोह की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश सरावगी ने की जबकि इस अवसर पर समाजसेवी सम्पतमल बच्छावत सहित बतौर विशिष्ट अतिथि सर्वश्री कमल चांदगोठिया, सपन बर्मन, आशीष झुनझुनवाला, निर्मल बोरड़, अरविंद जालान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
जुम्मा (कथा) वाचक इंद्रजीत छांगानी ने बाबा की जीवन गाथा, लीलाओं व चमत्कारों को अपनी सुरीली आवाज में सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. इसके बाद बिकानेर से पधारे मास्टर छोटू उस्ताद व तालिव हिंदुस्तानी, अमृतसर के लक्की कांडा एवं कोलकाता के शरद हरितवाल ने बाबा की महिमा का गुणगान भजनों के माध्यम से किया. मेला के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष डाॅ सुभाष दुगड़ सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रियता से जुटे हुए हैं.
समिति के सचिव श्याम चांदगोठिया ने बताया कि मुख्य समारोह बुधवार (19 सितंबर) को दशमी समारोह के दिन होगा. हमेशा की भांति इस वर्ष भी विभिन्न हिस्सों से मेला में आनेवाले भक्तों के लिए बाबा को जात, धोक व प्रसाद लगाने की विशेष व्यवस्था की गयी है. दशमी के दिन 108 थाल से महाआरती का भव्य आयोजन सायं 7 बजे होगा.
इस दिन के समारोह की अध्यक्षता ओम जालान करेंगे जबकि माल्यार्पणकर्ता सम्पतमल बच्छावत व ध्वजा अर्पणकर्ता बिरम प्रकाश सुल्तानिया होंगे. बतौर प्रधान अतिथि विधायक सुजित बोस, पूर्व विधायक दिनेश बजाज व समाजसेवी बिनोद केडिया व प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे. मेला के चौथे दिन गुरुवार को शोभायात्रा सह पूजन दर्शन का आयोजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola