पीडब्ल्यूडी ने कहा, ‘जर्जर” हालत में हैं कोलकाता के सात पुल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चार सितंबर को माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के सभी पुलों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि सात पुलों की हालत बेहद ‘जर्जर’ है. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन पुलों के तत्काल […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चार सितंबर को माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के सभी पुलों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि सात पुलों की हालत बेहद ‘जर्जर’ है. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन पुलों के तत्काल मरम्मत की जरूरत है. यह सात पुल उन 20 पुलों में शामिल हैं जिनकी पहचान पीडब्ल्यूडी ने “खस्ताहाल” ढांचों के तौर पर की है. पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि सात पुल जिन्हें ‘‘जर्जर’ या ‘‘सबसे कमजोर” माना गया है उनमें बिजोन सेतु, गौरीबाड़ी ऑरोबिंदो सेतु, बेलगछिया पुल, टॉलीगंज सर्कुल रोड पुल, धकुरिया पुल, तल्लाह पुल और संतरागाछी पुल के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










