बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इन आरोपों को केंद्र सरकार ने किया खारिज, कही यह बात

नयी दिल्ली/कोलकाता : विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गयी. मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार के पास ममता के दौरे को मंजूरी देने के […]
नयी दिल्ली/कोलकाता : विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गयी.
मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार के पास ममता के दौरे को मंजूरी देने के लिए कोई अनुरोध नहीं आया था.
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी के शिकागो की यात्रा की मंजूरी को लेकर कोई अनुरोध नहीं आया था. इसलिए यात्रा को मंजूरी नहीं देने की खबरें सही नहीं हैं.’
मुख्यमंत्री नेमंगलवारको कहा था कि वह शिकागो जाना चाहती थीं, लेकिन कुछ लोगों की नापाक साजिश के चलते ऐसा नहीं हो पाया और इससे उन्हें काफी दुख पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










