कोलकाता : तृणमूल से हाथ मिलाने में परहेज नहीं : सोमेन
Updated at : 07 Sep 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : देश में अच्छे दिन आयेंगे. विदेशी बैंकों में रखे काला धन को देश लाया जायेगा. एक देशवासी के बैंक खाते में 15 लाख रुपया जमा कराया जायेगा. हर साल दो करोड़ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी. ये सारे वादे केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही हवा-हवाई साबित हुए, जिसकी हम कड़ी निंदा करते […]
विज्ञापन
कोलकाता : देश में अच्छे दिन आयेंगे. विदेशी बैंकों में रखे काला धन को देश लाया जायेगा. एक देशवासी के बैंक खाते में 15 लाख रुपया जमा कराया जायेगा. हर साल दो करोड़ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी. ये सारे वादे केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही हवा-हवाई साबित हुए, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. यह बातें कांग्रेस के आला नेता सोमेन मित्रा ने कहीं.
वह गुरुवार को महानगर के प्रेस क्लब में एक एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों देश को बचाने के लिए किसी भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ हम हाथ मिलाने को तैयार हैं.
चाहे वह तृणमूल कांग्रेस ही क्यों ना हो. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन के संबंध पार्टी का जो निर्णय होगा, वह हमें स्वीकार होगा.
इस दौरान उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राफेल सौदा में करीब 41 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अंबानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए यह सौदा किया है. श्री मित्रा ने कहा कि राफेल डील में किये गये हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के बारे राज्यवासियों को बताने के लिए हर जिले में प्रचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




