हावड़ा स्टेशन में लगी आग
Updated at : 07 Sep 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन स्टेशन स्थित फूड प्लाजा के सामने कोंकण एरिया (यात्रियों के बैठने का स्थान) में बिजली के तारों में आग लगने से हड़कंप मच गयी. इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षा बलों ने वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उस स्थान को घेर दिया. घटना की सूचना पाकर तुरंत वहां […]
विज्ञापन
हावड़ा : हावड़ा स्टेशन स्टेशन स्थित फूड प्लाजा के सामने कोंकण एरिया (यात्रियों के बैठने का स्थान) में बिजली के तारों में आग लगने से हड़कंप मच गयी. इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षा बलों ने वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उस स्थान को घेर दिया. घटना की सूचना पाकर तुरंत वहां उपस्थित स्टेशन के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सहाय और स्पेशल टास्क फोर्स एसआइ राकेश कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया.
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी हावड़ा स्टेशन स्थित क्रिस के उपकरण विभाग में आग लग गयी थी. आग लगने का कारण शॉट-सर्किट बताया गया है. सूचना पाकर दमकल विभाग के दो इंजन पहुंचे, हालांकि आग इससे पहले ही बुझा ली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




