राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Updated at : 14 Aug 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11.27 बजे के करीब अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की. उन्होंने सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिये जाने की घोषणा की. सीएम […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11.27 बजे के करीब अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की. उन्होंने सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिये जाने की घोषणा की.
सीएम के निर्देश पर पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे विधानसभा भवन ले जाया गया है. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी. चूंकि सोमनाथ एक प्रसिद्ध वकील थे, इलसिए उनके पार्थिव शरीर को हाइकोर्ट भी ले जाया गया. कोलकाता के राजा बसंत राय रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया. जहां तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने कहा: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ (दा) के निधन से दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के साथ है. यह हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.
एसएसकेएम को देहदान
सोमनाथ चटर्जी अपने शरीर को चिकित्सा विज्ञान के लिए दान कर गये थे. इसलिए परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर को एसएसकेएम (पीजी) को दान करने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




