सीआइडी के हाथ आया झारखंड का तीन कुख्यात कांट्रैक्ट किलर

Published at :14 Aug 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइडी के हाथ आया झारखंड का तीन कुख्यात कांट्रैक्ट किलर

कोलकाता : राज्य पुलिस की सीआइडी की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के तीन कुख्यात कांट्रैक्ट किलर को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि चौरसिया (47), निवासी : साकची, जमशेदपुर, अजीत सिंह (38), निवासी : डेकुलू, पटना और जीतेंद्र कुमार (26) निवासी : छोटा गोविंदपुर, झारखंड के […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य पुलिस की सीआइडी की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के तीन कुख्यात कांट्रैक्ट किलर को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि चौरसिया (47), निवासी : साकची, जमशेदपुर, अजीत सिंह (38), निवासी : डेकुलू, पटना और जीतेंद्र कुमार (26) निवासी : छोटा गोविंदपुर, झारखंड के रहनेवाले हैं. तीनों को दुर्गापुर में एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. तीनों के पास से दो रिवॉल्वर, दो राउंड कारतूस और 280 ग्राम हेरोइन मिली है.
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि तीनों कुख्यात कांट्रैक्ट किलर हैं. बिहार व झारखंड में कई रंगदारी, हत्या व अपहरण के मामले में वे पुलिस के खाते में वांटेड हैं.
हाल ही में जमशेदपुर में दीपक प्रसाद नामक एक ट्रक चालक के कत्ल के मामले में भी तीनों शामिल थे. बिहार व झारखंड में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद वे दुर्गापुर में आकर छुपे थे. यहां भी इसी दौरान एक वारदात को अंजाम देकर वे दूसरी जगह भागने की फिराक में थे. इसके पहले तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों से पूछताछ हो रही है. तीनों के गिरफ्तारी की सूचना झारखंड व बिहार पुलिस को भी दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola