स्टेडियम की गैलरी बनी अनैतिक कार्यों का अड्डा

Published at :14 Aug 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेडियम की गैलरी बनी अनैतिक कार्यों का अड्डा

मालदा : स्टेडियम का गैलरी व छत अनैतिक कार्यों का अड्डा बनता जा रहा है. रात के अंधेरे में यहां देह व्यापार के साथ ही कई असामाजिक कार्यकलाप चल रहे है. मालदा के वृंदावनी मैदान के पवित्र सेन गैलरी में आपराधिक कार्यों पर शहर के खेलप्रेमियों ने कड़ा विरोध जताया. प्रशासन ने इससे कड़ायी से […]

विज्ञापन
मालदा : स्टेडियम का गैलरी व छत अनैतिक कार्यों का अड्डा बनता जा रहा है. रात के अंधेरे में यहां देह व्यापार के साथ ही कई असामाजिक कार्यकलाप चल रहे है. मालदा के वृंदावनी मैदान के पवित्र सेन गैलरी में आपराधिक कार्यों पर शहर के खेलप्रेमियों ने कड़ा विरोध जताया. प्रशासन ने इससे कड़ायी से निपटने का भरोसा दिलाया है.
जिला क्रीड़ा संस्था के पूर्व सचिव शुभाशीष सरकार ने बताया कि इस मैदान के गैलरी में दिन में भी युवाओं की अशालीनता नजर आती है. हाल ही में गैलरी में यौनाचार का दृश्य वायरल होने को लेकर प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की अपील की गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अतुल मार्केट संलग्न इलाके में खेल के मैदान में अशालीनता के कारण अभिभावक अपने बच्चों को खेलने के लिए यहां भेजने से कतराते है.
आरोप है कि स्कूली विद्यार्थियों का एक हिस्सा इस मामले से जुड़ा है. खेलप्रेमियों का आरोप है कि गैलरी के बाद तीसरी मंजिल का छत सुनसान रहता है. कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाकर माहौल को गंदा कर रहे है. छत पर नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola