अमित शाह ने तृणमूल का फ्लैक्स और झंडा हटाने से मना किया : संजय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मेयो रोड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए मंच बनवाने में सुबह से ही जुटे रहे प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस यहां फ्लैक्स और झंडा लगाकर यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का प्रयास कर रही है, उसकी चौतरफा निंदा हो रही […]
विज्ञापन
कोलकाता : मेयो रोड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए मंच बनवाने में सुबह से ही जुटे रहे प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस यहां फ्लैक्स और झंडा लगाकर यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का प्रयास कर रही है, उसकी चौतरफा निंदा हो रही है.
हमलोग तृणमूल कांग्रेस के दृष्टिकटू प्रचार को ढकने के लिए उसके आगे कपड़े का बैनर लगाने वाले थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसा करने से खुद मना कर दिया है. जाहिर सी बात है कि वह इसका जवाब खुद देने का मन बना लिये हैं. इसके पहले भी प्रधानमंत्री की सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने ऐसी हरकत की थी, जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने दिया. प्रधानमंत्री ने फ्लैक्स देख कर कहा था ‘ऐसा लग रहा है कि ममता बनर्जी हाथ जोड़ कर मेरा स्वागत कर रही हैं.’
अमित शाह की सभा की तैयारी जोरों पर
अमित शाह की सभा में आने वाले भाजपा समर्थकों आैर कार्यकर्ताओं के लिए जिला भाजपा की ओर से रहने आैर खाने की व्यवस्था की गयी है. हावड़ा स्टेशन के पास सीपीटी क्वार्टर परिसर में श्रमिक नेता रमाकांत अहिर के नेतृत्व में 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाया जा रहा है.
शुक्रवार दोपहर से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में हावड़ा पहुंचने लगे हैं. हावड़ा स्टेशन के बाहर इनके रहने की व्यवस्था की गयी है. सीपीटी क्वार्टर में खाना पकाया जा रहा है. 900 किलो आलू, डेढ़ टन चावल, 100 किलो टमाटर, 700 किलो दाल, 187 किलो पत्ता गोभी, 90 किलो पालक साग भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बनाया जा रहा है.
भाजपा पार्षद गीता राय आैर महिला मोरचा की कार्यकर्ताओं की निगरानी में खाना पक रहा है. साथ ही जिलाध्यक्ष सुरोजीत साहा, विनय अग्रवाल, सुभाष झा, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र जैन, मनोज सिंह, योगेश सिंह, राजन सिंह, सुरेंद्र वर्मा सहित जिला स्तर के अन्य भाजपा कार्यकर्ता वहां शामिल हैं.
नहीं उड़ेगा ड्रोन
कोलकाता. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त- तीन व संयुक्त आयुक्त ( मुख्यालय) सुप्रतीम सरकार ने बताया कि कोलकाता पुलिस और सीआरपीएफ ने अमित शाह की सभा में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति की थी.
यह आपत्ति सिविल एविएशन गाइडलाइन के मुताबिक की गयी है. इस बात की जानकारी लिखित रूप से भाजपा को मेल से दे दी गयी है. इसमें कहा गया है कि सभा स्थल पर ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभा स्थल पर किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा झंडा और फ्लैक्स लगाने के मामले की कोई जानकारी उनके पास नहीं है.
अगर किसी को इस पर आपत्ति है तो वह शिकायत करें. उस पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
हालांकि प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी ने सुप्रतीम सरकार के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस से अनुमति मिलने के बाद वहां पर तैयारी शुरू की गयी, लेकिन वहां तृणमूल कांग्रेस का झंडा और फ्लैक्स लगा देखा तो पुलिस से शिकायत की. पुलिस अधिकारी का दावा गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










