दुष्कर्म के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार

कोलकाता : अपनी सहयोगी महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बादुड़िया थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात एक टीवी सीरियल अभिनेता को गिरफ्तार किया. उसका नाम सार्तकी तरफदार (33) बताया गया है. सार्तकी तरफदार बांग्ला टीवी सीरियल में कमेडियन कलाकार के रूप में जाना जाता है. यह घटना शनिवार शाम बादुड़िया के […]
कोलकाता : अपनी सहयोगी महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बादुड़िया थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात एक टीवी सीरियल अभिनेता को गिरफ्तार किया. उसका नाम सार्तकी तरफदार (33) बताया गया है. सार्तकी तरफदार बांग्ला टीवी सीरियल में कमेडियन कलाकार के रूप में जाना जाता है. यह घटना शनिवार शाम बादुड़िया के लक्खी नाथपुर इलाके की है. बताया जाता है कि पीड़िता टीवी सीरियल व नाटक के लिए कहानीकार का काम करती थी. सार्तकी उससे कहानी खरीदता था.
दोनों बादुड़िया में रहते थे. पीड़िता और सार्तकी के बीच काफी दिनों से संबंध था. पीड़िता सार्तकी से 12 हजार रुपये पाती थी. सार्तकी ने उसे उसका बकाया रुपये देने के लिए शनिवार को अपने घर लक्खी नाथपुर में बुलाया था. आरोप है कि रुपये लेने के सार्तकी के घर पर जाने पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने शनिवार रात सार्तकी के विरुद्ध बादुड़िया थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामले में सार्तकी को गिरफ्तार कर रविवार को बसीरहाट कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया. पीड़िता का रविवार को बसीरहाट अस्पताल में मेडिकल किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से संबंध था. घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




