बारिश बंद होते ही सड़कों की होगी मरम्मत : मेयर

Updated at : 07 Aug 2018 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश बंद होते ही सड़कों की होगी मरम्मत : मेयर

कोलकाता : बारिश व जलजमाव के कारण सड़कों पर जहां-तहां गड्ढे बन गये हैं. कई जगहों पर सड़क धंसने के कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही है. जलजमाव के कारण महानगर की सड़कें बेहाल हैं. खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कोलकाता नगर निगम में सोमवार को मेयर शोभन चटर्जी की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन
कोलकाता : बारिश व जलजमाव के कारण सड़कों पर जहां-तहां गड्ढे बन गये हैं. कई जगहों पर सड़क धंसने के कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही है. जलजमाव के कारण महानगर की सड़कें बेहाल हैं. खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कोलकाता नगर निगम में सोमवार को मेयर शोभन चटर्जी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की गयी.
जिसमें निगम के रोड विभाग के मेयर परिषद सदस्य रतन दे के अलावा केएमडीए, पीडब्ल्यूडी, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट, कोलकाता पुलिस, ट्राम (सीटीसी) और सीइएससी के अाला अधिकारी उपस्थित थे. बैठक समाप्त होने के बाद मेयर ने संवाददाताओं को बताया कि सभी रास्ते निगम के अंतर्गत नहीं आते हैं. महानगर में केआइटी, केएमडीए, ट्राम कंपनी, पीडब्ल्यूडी व कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट अधिकार क्षेत्र में भी कुछ सड़के हैं.
ऐसे में सभी सड़कों की मरम्मत का जिम्मा निगम का नहीं है, लेकिन केएमसी एक नोडल एजेंसी है. ऐसे में निगम को ही पहल करना होगी, इसलिए यह बैठक बुलायी गयी थी. उन्होंने बताया कि सड़कों का जायजा लेने के लिए निगम के 16 बोरो कमेटी द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट के मद्देनजर चर्चा हुई. मेयर ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए उक्त एजेंसियों ने भी एक रिपोर्ट दी है कि वह कहां-कहां मरम्मत की जायेगी. बारिश के बंद होते ही सभी संस्थाओं को सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है. जरूरत पड़ने पर निगम उन्हें मरम्मत कार्य में मदद कर सकता है.
सड़कों की अस्थायी मरम्मत
बारिश के बंद होने के 7-10 दिनों के भीतर अस्थायी रूप से सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी जायेगी जबकि पूजा के पहले व बाद में सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत होगी. मेयर ने बताया कि इएम बाइपास स्थित साइंस सिटी के निकट पार्क सर्कस कनेक्टर में छह करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज का कार्य किया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने खर्च की रकम भी आवंटित कर दी है. मेट्रो रेल इएम बाइपास व डायमंड हार्बर के निकट कार्य कर रही है इसलिए उन्हें जितना जल्द हो सके, वहां के स्थान को खाली रखने का अनुरोध किया गया है. ताकि यहां सकड़ों की हालत ठीक रहे.
कोलकाता पुलिस भी देगी सुझाव
मेयर ने बताया कि कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग के कर्मी हर छोटी-बड़ी सड़कों पर ड्यूटी करते हैं. खराब सड़कों की जानकारी उनके पास भी होती है. इसलिए कोलकाता पुलिस को कहा गया है कि वह हमें इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें.
पोर्ट ट्रस्ट इलाके में भी मरम्मत
मेयर ने बताया कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का करोड़ रुपये का कर बकाया है. इस बीच पोर्ट ने मात्र 50 करोड़ रुपये भुगतान भी किया है. कर की राशि का हिसाब किया जा रहा है.इसके पूरा होते ही पोर्ट ट्रस्ट के अधिन आनेवाली सकड़ों की भी मरम्मत कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola