असम के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Updated at : 03 Aug 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता. असम के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. एनआरसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से सहमत नहीं होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. श्री पाठक ने कहा कि ममता बनर्जी का कहना है कि बंगालियों को असम से निकालने के लिए एनआरसी लाया […]
विज्ञापन
कोलकाता. असम के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. एनआरसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से सहमत नहीं होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. श्री पाठक ने कहा कि ममता बनर्जी का कहना है कि बंगालियों को असम से निकालने के लिए एनआरसी लाया गया है.
वह इससे सहमत नहीं हैं. इस तरह के बयान से अशांति पैदा होती है. इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता. इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. दीपक पाठक के अलावा असम में तृणमूल कांग्रेस के दो और नेता- दिगंत सैकिया और प्रदीप पचोनी ने भी पार्टी छोड़ दी है.
इन नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी को एनआरसी का वास्तविक सच पता ही नहीं है. वह बिना किसी जानकारी के एनआरसी की आलोचना कर रही है. दिगंत सैकिया ने कहा कि ममता बनर्जी जो कह रही हैं, उसमें और असम की जमीनी सच्चाई में काफी अंतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




