मतुआ संप्रदाय का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही तृणमूल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस पार्टी मतुआ संप्रदाय के लोगों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही है. यह कहना है वाम विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती का. बुधवार को पश्चिम बंग स्ट्रीट हॉकर्स फेडरेशन की ओर से कोलकाता नगर निगम मुख्यालय के पास एक विरोध सभा का आयोजन किया. केंद्रीय हॉकर कानून को हॉकरों […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस पार्टी मतुआ संप्रदाय के लोगों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही है. यह कहना है वाम विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती का. बुधवार को पश्चिम बंग स्ट्रीट हॉकर्स फेडरेशन की ओर से कोलकाता नगर निगम मुख्यालय के पास एक विरोध सभा का आयोजन किया.
केंद्रीय हॉकर कानून को हॉकरों के लिए जल्द से जल्द कार्यकारी रूप से लागू करने और हॉकर उच्छेद बंद करने समेत कई मांगों को लेकर आयोजित विरोध सभा में सीटू, एआइटीयूसी, टीयूसीसी, यूटीयूसी, एआइसीसीटीयू, एआइयूटीयूसी और आइएनटीयूसी संगठनों ने भी हिस्सा लिया. मौके पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल में सिर्फ रंगदारी ही बड़ा काम बन गया है. तृणमूल के नेता रंगदारी वसूली कर रहे है. चाहे वह कॉलेज में भर्ती हो अथवा बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने का काम.
उन्होंने कहा कि मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने ही खुद मतुआ सम्पद्राय के जरिये आंदोलन कराने की बात कही थी. इससे साफ जाहिर हो गया है कि तृणमूल मतुआ संप्रदाय का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ दिखावा के लिए भाजपा का विरोध कर रही है. लेकिन वे फेडरल फ्रंट के नाम भाजपा को और आॅक्सीजन दे रही है. उन्होंने कहा कि हॉकरों को उनका अधिकार देना होगा. केंद्रीय हॉकर कानून को कार्यकारी रूप में जल्द से जल्द लागू करना होगा और हॉकरों का उच्छेद बंद करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










