कोलकाता : जल्द ही बेहला व खिदिरपुर के लोगों को जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति

Updated at : 27 Jul 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : जल्द ही बेहला व खिदिरपुर के लोगों को जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति

कोलकाता : बारिश के दौरान महानगर में जल जमाव के होने से निगम की तैयारियों की पोल खुल गयी है. बेहला इलाके में जल-जमाव की सबसे जटिल समस्या देखी जा रही है. ऐसे में गुरुवार को निगम के मासिक अधिवेशन की बैठक में जल-जमाव का मुद्दा छाया रहा. इसे लेकर सदन की बैठक में पक्ष […]

विज्ञापन
कोलकाता : बारिश के दौरान महानगर में जल जमाव के होने से निगम की तैयारियों की पोल खुल गयी है. बेहला इलाके में जल-जमाव की सबसे जटिल समस्या देखी जा रही है. ऐसे में गुरुवार को निगम के मासिक अधिवेशन की बैठक में जल-जमाव का मुद्दा छाया रहा. इसे लेकर सदन की बैठक में पक्ष विपक्ष कई बार आपस में उलझते दिखे.
जल-जमाव के मुद्दे पर निगम के मासिक अधिवेशन में वाम कांग्रेस की ओर से पृथम रुप से प्रस्ताव रखा गया. कांग्रेस से प्रकाश उपाध्याय तथा आपएसपी के पार्षद देवाशीष मुखर्जी ने इस प्रस्ताव को रखा. देवाशीष मुखर्जी के समर्थन में अन्य वामपंथी पार्षदों ने भी अपने विचार रखे. इस प्रस्ताव का जवाब मेयर परिषद सदस्य (निकासी) तारक सिंह को देना था. जबाव में उन्होंने कहा कि महानगर में किसी स्थान पर जल-जमाव नहीं हुआ है. इस पर विपक्षी (वाम-कांग्रेस) पार्षद विफर पड़े. सदन में जम कर हंगामा हुआ है. विपक्षी पार्षदों ने कहा कि महानगर के खिदिरपुर तथा बेहला इलाका पिछली बारिश में डूब गया था.
वाम दल के नेता रत्ना राय मजूमदार ने कहा कि बेहला में केइआइपी द्वारा चल रहे ड्रेनेज कार्य ठप पड़ा हुआ है. इससे बेहला के 22 वार्डों में जल-जमाव हो रहा है. मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि जल्द ही बेहला व खिदिरपुर को लोगों को जल जमाव से छुटकारा मिलेगा. उन्होंने कहा : बेहला फ्लाइंग क्लब पंपिग स्टेशन की क्षमता 26 क्यूसेक से बढ़ाकर 53 हजार क्यूसेक कर दिया गया है.
वहीं निकासी के लिए बोगोर खाल पंपिंग स्टेशन 40 क्यूसेक के पांच पंप लगाये गये हैं. वहीं पूजा के पहले जोका ठाकुरपुकुर पंपिंग स्टेशन के कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. इस पंपिंग स्टेशन के चालू होने से ठाकुरपुकुर सिलपाड़ा समेत बेहला के अन्य इलाके में रहनेवाले लोगों को जल-जमाव से मुक्ति मिलेगी. 100 करोड़ रुपये की लागत से खिदिरपुर इलाके में भी ड्रेनेज का कार्य चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola