कोलकाता : ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेरोजगार युवक-युवतियों को देते थे नौकरी दिलाने का झांसा कोलकाता : केंद्रीय स्कूल सर्विस कमिशन व विभिन्न केंद्रीय सरकारी व राज्य सरकारी विभागों की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगार युवक- युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया है. […]
विज्ञापन
बेरोजगार युवक-युवतियों को देते थे नौकरी दिलाने का झांसा
कोलकाता : केंद्रीय स्कूल सर्विस कमिशन व विभिन्न केंद्रीय सरकारी व राज्य सरकारी विभागों की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगार युवक- युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद रियाजुल मिर्जा(34) व शेख रमीज (27) बताये गये हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमीज हावड़ा के श्रीकुल इलाके का जबकि रियाजुल मिर्जा ठाकुरपुकुर के पंचाननतल्ला इलाके का निवासी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार 2017 के दिसंबर में केंद्रीय स्कूल सर्विस कमिशन व ग्रुप डी भर्ती बोर्ड की तरफ से साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की.
छानबीन में दोनों का नाम सामने आया. उसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 हजार नकद, दो लैपटॉप,दो मोबइल, दो डोंगल, एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त किया है. विधानगनर साइबर क्राइम थाने की पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










