जंगल महल फतह की योजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 1:35 AM
विज्ञापन
कोलकाता : जून महीने में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का दौरा किया था. अब जुलाई में प्रधानमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर आ रहे हैं. यहां पर वह मंत्रालय के कार्यक्रम के अलावा पार्टी की ओर से आयोजित सभा में भी […]
विज्ञापन
कोलकाता : जून महीने में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का दौरा किया था. अब जुलाई में प्रधानमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर आ रहे हैं. यहां पर वह मंत्रालय के कार्यक्रम के अलावा पार्टी की ओर से आयोजित सभा में भी हिस्सा लेंगे.
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा काफी उत्साहित है. इधर, राजनीतिक हलकों में कयास लगाये जा रहे हैं कि पंचायत चुनाव में जिस तरह जंगलमहल के तीन इलाकों में भाजपा ने अपना झंडा बुलंद किया है, उसे देखते हुए श्री शाह ने मिशन बंगाल के लिए जंगलमहल के तीन जिलों को खासतौर पर अपने रडार पर लिया है. यही वजह है कि उनके पुरुलिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री ने कृषि मंत्रालय के कार्यक्रम के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले को चुना है.
किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं पीएम : शहनवाज
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेताओं का बंगाल आना बढ़ गया है. खुद भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी पत्रकारों को देते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए प्रधानमंत्री कई बड़ी घोषणा यहां से कर सकते हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के कार्यक्रम के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा की एक आम जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. प्रधानमंत्री यहां कई योजनाओं की घोषणा भी करेंगे. इसके अलावा किसानों की क्या समस्या हैं, उन्हें जानने के लिए किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे.
इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं के तहत किसानों को खेती कार्य में लगनेवाले यंत्रों को तो देंगे ही, साथ में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी देंगे. कुल मिलाकार प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल दौरे के पहले केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के बंगाल दौरे की रफ्तार बढ़ गयी है. सुरेश प्रभु के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा शहनवाज हुसैन और केके शर्मा तो हैं ही, कई और मंत्रियों का सफर अभी लगा हुआ है. सभी मिशन बंगाल को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










