पीएफ के सहायक कमिश्नर के ससुराल में इडी की छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पीएफ के सहायक कमिश्नर रमेश सिंह के टॉलीगंज में स्थित उनके ससुराल में इडी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. इडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें प्राथमिक छापेमारी में पता चला था कि रमेश सिंह अपने कई करीबी रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति खरीद कर रखे हैं. कई आभूषण भी उनके घरों में […]
विज्ञापन
कोलकाता : पीएफ के सहायक कमिश्नर रमेश सिंह के टॉलीगंज में स्थित उनके ससुराल में इडी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. इडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें प्राथमिक छापेमारी में पता चला था कि रमेश सिंह अपने कई करीबी रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति खरीद कर रखे हैं. कई आभूषण भी उनके घरों में है.
इसी का पता लगाने के लिए टाॅलीगंज में स्थित रमेश सिंह के ससुराल में इडी की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान वहां से गहनों के कागजात व कुछ संपत्ति के कागजात जांच के सिलसिले में जब्त किये गये हैं. इडी सूत्रों का कहना है कि इन कागजातों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि इसके पहले इडी ने रमेश सिंह की पत्नी से पूछताछ की थी. इस दौरान बैंक के कागजात भी जांच किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










