मोहन बागान क्लब का चुनाव कराने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : अविलंब मोहन बागान क्लब में चुनाव कराने की मांग पर कलकत्ता हाइकोर्ट में पूर्व कार्यकारी कमेटी के सदस्य महेश कुमार टेकरीवाल ने अदालत रुख किया है. आगामी सोमवार को न्यायाधीश शेखर बॉबी सराफ की अदालत में मामले की सुनवाई की संभावना है. सोमवार को अदालत के उल्लेख पर्व में श्री टेकरीवाल के वकील […]
विज्ञापन
कोलकाता : अविलंब मोहन बागान क्लब में चुनाव कराने की मांग पर कलकत्ता हाइकोर्ट में पूर्व कार्यकारी कमेटी के सदस्य महेश कुमार टेकरीवाल ने अदालत रुख किया है. आगामी सोमवार को न्यायाधीश शेखर बॉबी सराफ की अदालत में मामले की सुनवाई की संभावना है. सोमवार को अदालत के उल्लेख पर्व में श्री टेकरीवाल के वकील अनिरुद्ध राय ने कहा कि अविलंब कलकत्ता हाइकोर्ट के तत्वावधान में एक स्पेशल ऑफिसर रखकर चुनाव कराया जाना चाहिए.
उनका कहना है कि 2015 के मई के बाद से क्लब में चुनाव नहीं हुए हैं. इसके अलावा नयी कोई कमेटी भी गठित नहीं हुई है. सचिव पद पर रहते हुए भी अपना दायित्व नहीं निभा रहे हैं. सचिव के खिलाफ आर्थिक अनियमितता का भी आरोप है. इसलिए बाध्य होकर गत 30 अप्रैल को मोहन बागान कार्यकारी कमेटी से 15 सदस्यों ने इस्तीफा दिया था.
13 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार करने पर भी अभी भी दो का इस्तीफा ग्रहण नहीं किया गया है. बावजूद इसके 30 अप्रैल के बाद से पुरानी कमेटी के कई फैसलों को लागू किया गया जो नियमों के खिलाफ हैं. अविलंब उक्त फैसलों को खारिज किया जाना चाहिए. साथ ही अदालत के तत्वावधान में चुनाव कराकर नयी कमेटी का गठन किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










