कोलकाता : नर्सों की नियुक्ति के लिए आयु सीमा बढ़ी, अब 45 वर्ष की महिला भी हो सकती है नर्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में 50 हजार नर्सों की जरूरत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में लगभग 84 हजार बेड हैं, इसके लिए यहां कुल 50 हजार नर्सों की जरूरत है. लेकिन जरूरत के अनुसार यहां नर्सों की संख्या नहीं होने के कारण स्वास्थ्य परिसेवाएं प्रभावित हो रही हैं. जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल […]
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में 50 हजार नर्सों की जरूरत
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में लगभग 84 हजार बेड हैं, इसके लिए यहां कुल 50 हजार नर्सों की जरूरत है. लेकिन जरूरत के अनुसार यहां नर्सों की संख्या नहीं होने के कारण स्वास्थ्य परिसेवाएं प्रभावित हो रही हैं. जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल 38000 नर्सें हैं. नर्सों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने नयी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही राज्य सरकार ने ठेका पर नर्सों की नियुक्ति के लिए उनकी आयु सीमा में भी वृद्धि करने का फैसला किया है.
अब 45 वर्ष की आयु तक ठेका पर नर्सों की भर्ती की जा सकेगी, जो पहले 39 वर्ष थी. इसके साथ ही नर्सों की सेवानिवृत की आयु सीमा भी 60 से बढ़ा कर 62 कर दी गयी है. गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने चिकित्सकों के रिटायर होने की आयु सीमा को बढ़ा कर पहले 62 कर दिया था और फिर इसे बढ़ा कर 65 वर्ष कर दिया है. चिकित्सकों व नर्सों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है, ताकि चिकित्सा सेवा प्रभावित ना हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










