आसनसोल व दार्जिलिंग भी हारेगी भाजपा : फिरहाद
Updated at : 29 Jun 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल में 22 लोकसभा सीट जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल में 22 सीट तो दूर की बात है, भाजपा के पास जो दो सीट है. वह भी नहीं जीत सकेगी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल में 22 लोकसभा सीट जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल में 22 सीट तो दूर की बात है, भाजपा के पास जो दो सीट है. वह भी नहीं जीत सकेगी. भाजपा को आसनसोल व दार्जिलिंग सीट से भी हाथ धोना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर दंगाबाजों के लिए कोई जगह नहीं है. बंगाल के लोग हिंसा पर विश्वास नहीं रखते. वह लोगों से प्रेम करना जानते हैं, सहनशील हैं और सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं.
वहीं, अमित शाह के रवींद्र संगीत के संबंध में टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आज अगर रवींद्र नाथ टैगोर जिंदा होते तो उनको भी यह देख कर दुख होता कि यहां अमित शाह जैसे लोग आकर बंगाल की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस यहां के सभी 42 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




