भगाड़ मांस कांड से जुड़े पांच आरोपी भेजे गये जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के विभिन्न भगाड़ से मृत पशुओं के मांस की सप्लाई विभिन्न होटलों व रेस्तरांओं में सप्लाई करने के मामले में जुड़े आरोपी फिरोज, सिकंदर, राजा मल्लिक, विक्की और फिरोज को सीआइडी ने विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया था. बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में सभी आरोपियों की ओर […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के विभिन्न भगाड़ से मृत पशुओं के मांस की सप्लाई विभिन्न होटलों व रेस्तरांओं में सप्लाई करने के मामले में जुड़े आरोपी फिरोज, सिकंदर, राजा मल्लिक, विक्की और फिरोज को सीआइडी ने विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया था. बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में सभी आरोपियों की ओर से पेश की गयी जमानत याचिका के अदालत ने खारिज कर दिया.
सभी आरोपियों की तरफ से जमानत पर रिहा करने का आवेदन किया गया था. लेकिन सीआइडी की तरफ से अदालत में कहा गया कि आरोपियों को रिहा करने पर जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य को नुकसान हो सकता है. इससे सीआइडी की जांच प्रभावित हो सकती है. जिसके बाद न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










