कोलकाता में शाह ने भरी हुंकार, कहा- हर हाल में जीतनी होगी 50 फीसदी सीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पार्टी की बंगाल इकाई के नेताओं के लिए लक्ष्य तय कर दिये. उन्होंने पार्टी नेताओं को राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर काम करने को कहा है.अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने पोर्ट ट्रस्ट के […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पार्टी की बंगाल इकाई के नेताओं के लिए लक्ष्य तय कर दिये. उन्होंने पार्टी नेताओं को राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर काम करने को कहा है.अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने पोर्ट ट्रस्ट के गेस्ट हाउस में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक में कहा है : अगर आप 100 प्रतिशत सीटों पर जीत का लक्ष्य बनाते हैं तो बंगाल में 50 प्रतिशत सीट पर जीत हासिल की जा सकती है.
भाजपा को बंगाल से हर हाल में 50 प्रतिशत से ज्यादा यानी 22 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं चलेगा. शाह ने लोकसभा चुनाव में किसी भी स्थिति में बंगाल से 50 प्रतिशत सीटें हासिल करने का लक्ष्य दिया है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं.
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गेस्ट हाउस में हुई पार्टी की चुनाव प्रबंध कमेटी की इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, वरिष्ठ नेता मुकुल राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. शाह ने यहां करीब दो घंटे तक बैठक की. इस दौरान उन्होंने सांगठनिक मजबूती के लिए जन संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया.
उन्होंने राज्य के हर जिले के हर गांव में जाकर स्थानीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय मुद्दों पर आंदोलन करने को कहा. उन्होंने कहा कि गांवों में बिना संपर्क के संगठन का विस्तार नहीं किया जा सकता है. इसलिए प्रदेश नेतृत्व को गांवों में जन संपर्क बढ़ाना होगा. उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं को अगले तीन महीने के अंदर यहां के 35 प्रतिशत मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर पर कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है.
साथ ही अमित शाह ने साफ कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस के साथ भाजपा का कोई समझौता नहीं है. इसलिए प्रदेश नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को किसी तरह के भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है. वे लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें, केंद्रीय नेतृत्व उनके साथ है.
बोले- तृणमूल कांग्रेस से कोई समझौता नहीं, भ्रम में न रहें कार्यकर्ता
बंगाल में अपनी सांगठनिक शक्ति को और मजबूत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगठनिक तौर पर राज्य को तीन भाग उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल एवं जंगल महल में विभाजित किया है. उन्होंने इन तीनों भागों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन चलाने निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










