ePaper

ईद की शुभकामना और बधाई देने रेड रोड पर पहुंचीं मुख्यमंत्री

Updated at : 17 Jun 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
ईद की शुभकामना और बधाई देने रेड रोड पर पहुंचीं मुख्यमंत्री

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जो लोग उन पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं, वे न तो हिंदुओं के मित्र हैं और न ही मुसलमानों के. सुश्री बनर्जी ने कहा : कुछ लोग मुझ पर मुसलमानों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं. उनसे मेरा सवाल है कि क्या […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जो लोग उन पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं, वे न तो हिंदुओं के मित्र हैं और न ही मुसलमानों के.

सुश्री बनर्जी ने कहा : कुछ लोग मुझ पर मुसलमानों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं. उनसे मेरा सवाल है कि क्या हिंदुओं से प्यार करने का मतलब मुसलमानों से नफरत करना है. मैं सभी समुदायों और धर्मों का सम्मान करती हूं. उनसे प्यार करती हूं. देश हर किसी का है. उन्होंने यहां रेड रोड पर ईद-उल-फितर के मौके पर एकत्र हुए लोगों को शुभकामनाएं व बधाई दी. गौरतलब है कि भाजपा और कुछ अन्य संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि ममता बनर्जी राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों का तुष्टिकरण कर रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विरोध की वजह से है कि नीति आयोग की जो बैठक ईद पर होनी थी, वह अब रविवार को होगी. उन्होंने कहा : केंद्र सरकार के अधिकारियों से मेरा सवाल है कि क्या उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि 16 जून को ईद मनायी जायेगी. नीति आयोग की बैठक इस दिन क्यों रखी गयी? मैंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि तारीख बदली जाये, जिससे कि बैठक ईद के दिन न हो. ममता बनर्जी ने शुक्रवा को इस बात की पुष्टि की थी कि वह नयी दिल्ली में नीति आयोग की 17 जून को पुनर्निर्धारित बैठक में शामिल होंगी.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक के लिए पहले 16 जून की तारीख निर्धारित की गयी थी, लेकिन इस दिन ईद होने के कारण इसकी तारीख बदलकर 17 जून कर दी गयी. ममता बनर्जी और कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने ईद के चलते 16 जून को इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जतायी थी. इसके बाद बैठक की तारीख 17 जून कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola